हर लोगों की चाहत होती है कि उनकी त्वचा साफ रहे ताकि वो सुंदर दिख सकें। त्वचा की सफाई पर हम सभी विशेष ध्यान देते हैं। इसके बावजूद भी हमारी कोहनी के आसपास की त्वचा कई गुना मोटी और काली हो जाती है। गर्मियों के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। कोहनी के पास कोई तेल ग्रंथि ना होने के कारण वहां की त्वचा मॉइस्चराइज नहीं होती है, जिसके कारण यह समस्या हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ असरदार उपाय बताएंगे, जिससे आप बिना समय बर्बाद किए कोहनी के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।