फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेंगे ये 4 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Mon, 22 Jun 2020 02:57 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रोटीन - फोटो : फाइल फोटो
शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाने पर कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, जैसे - त्वचा पर लाल चकत्ते, नाखूनों का टूटना, बालों का झड़ना, वजन घटना और ज्यादा भूख लगना आदि। स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी तत्व है। अगर शरीर में प्रोटीन की मात्रा सही रहेगी, तो जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो प्रोटीन के बहुत अच्छे स्रोत हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमरुद - फोटो : social media
अमरुद
100 ग्राम अमरुद में लगभग 2.6 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। अमरुद प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भी बहुत ज्यादा मात्रा होती है। अमरुद खाने से पाचनतंत्र भी मजबूत होता है। इतना ही नहीं अमरुद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तमाम तरह के रोगों से बचाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कटहल - फोटो : फाइल फोटो
कटहल
खट्टे-मीठे स्वाद वाला कटहल खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। कटहल में प्रोटीन की भी बहुत अच्छी मात्रा होती है। 100 ग्राम कटहल में करीब 1.8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा कटहल विटामिन बी-6 से भी भरपूर होता है, जो कि मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के लिए जाना जाता है।

4 of 5
किशमिश - फोटो : Pixabay
किशमिश
किशमिश आयरन, फाइबर और पोटैशियम का अच्छा स्रोत होते हैं। 100 ग्राम किशमिश में लगभग 3.39 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आपको मीठी चीजें खाना पसंद है, तो रिफाइंड शुगर की जगह किशमिश या इससे बनी डिशेज का प्रयोग करें। किशमिश ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुबानी - फोटो : फाइल फोटो
खुबानी
पोटेशियम और विटामिन ए के गुणों से भरपूर खुबानी प्रोटीन का भी बहुत अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम खुबानी में 1.4 ग्राम प्रोटीन होता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खुबानी हुत अच्छा फल है। इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम और पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। 100 ग्राम खुबानी में मात्र 1 मिलीग्राम सोडियम मिलता है, जबकि 259 मिलीग्राम पोटेशियम मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें