फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Rangoli Design: 15 अगस्त पर बनाएं ये शानदार रंगोली, स्कूल और दफ्तर के लिए बेस्ट डिजाइन

Fri, 14 Aug 2026 11:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

rangoli design for independence day 2026: 15 अगस्त की इन डिजाइनों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय या सामान की जरूरत नहीं होती। स्कूल और कॉलेज में बच्चे व छात्र मिलकर बड़ी रंगोली बना सकते हैं, जबकि ऑफिस में प्रवेश द्वार या रिसेप्शन के पास छोटी और सिंपल रंगोली बनाई जा सकती है। 

विज्ञापन
1 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

15 August Rangoli Design 2026:  स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान स्कूल, काॅलेज और दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है और कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सजावट के बिना कोई भी कार्यक्रम अधूरा है। ऐसे में 15 अगस्त पर परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाने के लिए आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाना एक शानदार और आसान विकल्प है। केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बनाई गई रंगोली न केवल देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि स्वतंत्रता दिवस की थीम को भी खूबसूरती से दर्शाती है।

आप रंगोली में तिरंगा, अशोक चक्र, भारत का नक्शा, फूलों की डिजाइन या ‘जय हिंद’ जैसे शब्दों को शामिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन डिजाइनों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय या सामान की जरूरत नहीं होती। स्कूल और कॉलेज में बच्चे व छात्र मिलकर बड़ी रंगोली बना सकते हैं, जबकि ऑफिस में प्रवेश द्वार या रिसेप्शन के पास छोटी और सिंपल रंगोली बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए कुछ आसान और आकर्षक रंगोली आइडिया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

15 अगस्त के लिए रंगोली डिजाइन आइडिया


तिरंगा रंगोली डिजाइन

सबसे आसान और आकर्षक विकल्प तिरंगा रंगोली है। इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां या गोल पैटर्न बनाकर बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

अशोक चक्र वाली रंगोली

सफेद बेस पर नीले रंग से बड़ा अशोक चक्र बनाएं और उसके चारों ओर केसरिया और हरे रंग के फूल-पत्तियों के पैटर्न बनाएं। यह डिजाइन स्कूल और ऑफिस दोनों जगह अच्छी लगेगी।

4 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

भारत के नक्शे वाली रंगोली

भारत के नक्शे की आउटलाइन बनाकर उसमें तिरंगे के रंग भरें। इसके नीचे जय हिंद या वंदे मातरम् लिखा जा सकता है।

विज्ञापन

5 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

फूलों वाली तिरंगा रंगोली

रंगों की जगह गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से तिरंगा बनाना भी खूबसूरत आइडिया है। ऑफिस के रिसेप्शन और स्कूल के मंच के पास यह डिजाइन आकर्षक लगेगी।

विज्ञापन

6 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

जय हिंद रंगोली

बीच में बड़े अक्षरों में जय हिंद लिखें और उसके चारों ओर तिरंगे की बॉर्डर बनाएं। कम जगह में रंगोली बनाने वालों के लिए यह डिजाइन बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

सिंपल कॉर्नर रंगोली

अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तो दरवाजे या रिसेप्शन के एक कोने में छोटी रंगोली बनाएं। तिरंगे के रंगों के साथ छोटे फूल और दीपक इसमें सुंदर लगेंगे।



रंगोली को आकर्षक बनाने के आसान टिप्स

  • पहले चॉक या पेंसिल से डिजाइन की आउटलाइन बना लें।

  • रंगों को धीरे-धीरे भरें ताकि बॉर्डर खराब न हो।

  • अशोक चक्र के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करें।

  • किनारों पर फूलों की पंखुड़ियां या छोटे दीये लगाएं।

  • स्कूल और कॉलेज में बड़ी रंगोली के लिए छात्र समूह बनाकर काम कर सकते हैं।

  • ऑफिस में ऐसी डिजाइन चुनें जिसे कम समय में पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें