फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job: इंटरव्यू में नियोक्ता का भरोसा जीतना है जरूरी, बाकी आवेदकों से खुद को करें बेहतर साबित; जानें ट्रिक्स

Fri, 07 Nov 2025 10:53 AM IST
शाहीन परवीन केरी ब्राउन, प्रोफेसर एडिथ कोचान विश्वविद्यालय

सार

Interview Tips: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सिर्फ सही जवाब देना ही काफी नहीं है। एक सफल इंटरव्यू वही होता है, जिसमें उम्मीदवार अपनी ईमानदारी, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल रवैये से नियोक्ता का भरोसा जीत लेता है। यही भरोसा आपके चयन की असली चाबी बन जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Interview Tips - फोटो : freepik
Interview Preparation: नौकरी की तलाश करते समय इंटरव्यू में सफल होना निस्संदेह सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है, लेकिन यह भी है कि किसी भी पद के लिए नियोक्ता कई आवेदकों में से कुछ ही उम्मीदवारों को चुनते हैं, इसलिए शॉर्टलिस्ट होना भी एक उपलब्धि है। इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयारी, आत्मविश्वास और अपनी क्षमताओं को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना जरूरी है। 

आपका उद्देश्य यह दिखाना होता है कि आप कंपनी के माहौल में फिट बैठते हैं और नौकरी के लिए आवश्यक कौशल रखते हैं। एक अच्छा इंटरव्यू वही है, जिसमें आप खुद को बाकी आवेदकों से बेहतर साबित करते हैं और नियोक्ता का भरोसा जीतते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Interview Tips - फोटो : freepik

उपलब्धियों को उजागर करें

इंटरव्यू में सबसे जरूरी है यह साफ तरीके से बताना कि आप इस नौकरी के लिए कैसे सही फिट हैं। अपने कौशलों की लंबी सूची देने के बजाय पैनल को यह भरोसा दिलाएं कि आप कंपनी के लिए उचित उम्मीदवार हैं और उसके कामकाज को समझते हैं। आप छोटे उदाहरण देकर दिखा सकते हैं कि आपने पहले टीम में कैसे अच्छा काम किया है और आगे कंपनी के मिशन, लक्ष्यों और उपलब्धियों में आप कैसे योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Interview Tips - फोटो : freepik

उत्साहित रहें

इंटरव्यू में यह दिखाना जरूरी है कि आप सच में कंपनी का हिस्सा बनना चाहते हैं। नियोक्ता को महसूस कराएं कि आपकी रुचि सिर्फ नौकरी में नहीं, बल्कि कंपनी के काम और मूल्यों में भी है। बताएं कि कंपनी की कौन-सी बात या उपलब्धि आपको आकर्षित करती है और छोटे उदाहरण दें। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि नौकरी मिलने पर आपको वहां काम करने पर क्यों गर्व महसूस होगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

दिलचस्प सवाल करें

इंटरव्यू से पहले कंपनी और इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छी तरह जानकारी जुटा लें, ताकि आप दिखा सकें कि आप व्यवसाय और उसकी हाल की गतिविधियों को समझते हैं। वेबसाइट की बातें दोहराने के बजाय ऐसे दिलचस्प सवाल पूछें, जैसे कंपनी ने उद्योग में आए बदलावों को कैसे संभाला या नई तकनीक को कैसे अपनाया है। साथ ही अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल को पेशेवर रखें, ताकि वह आपको सही तरह से प्रस्तुत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Interview Tips - फोटो : freepik

अपने बारे में बताएं

इंटरव्यू में अपने बारे में बताते समय यह स्पष्ट करना जरूरी है कि आपके कौशल कंपनी के लिए कैसे लाभदायक हैं और आपको उस पद के लिए उपयुक्त बनाते हैं। उदाहरण के लिए, आप बता सकते हैं कि मुझे लोगों की मदद करना पसंद है, इसलिए मैंने पढ़ाई के दौरान वृद्धों की देखभाल से जुड़ी इंटर्नशिप और स्वयंसेवा की।

इंटरव्यू में अपनी उपलब्धियों की सूची देने के बजाय अपनी पूरी पेशेवर यात्रा को एक छोटी, सरल और अर्थपूर्ण कहानी की तरह बताएं, जिससे पता चले कि आप सक्षम, समर्पित और उस भूमिका के लिए सही उम्मीदवार हैं।

-द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें