फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक भर्ती 2021: इस बैंक में जूनियर ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती, वेतन 22,000 रुपये से भी अधिक

Sat, 06 Mar 2021 03:46 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
बैंक - फोटो : iStock
बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर। सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में ग्रेड बी जूनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात के विभिन्न शहरों के 150 पदों पर की जाएगी। 5 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट saraswatbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 23,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

यह भी पढ़ें - 
विज्ञापन

2 of 3
सांकेतिक तस्वीर

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 5 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 3 अप्रैल, 2021 
आवेदन शुल्क - आवेदन करने हेतु 750 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
अन्य जानकारियां - 
  • आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - वाणिज्य (कॉमर्स)/ विज्ञान/ प्रबंधन (मैनेजमेंट) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वाणिज्य/ विज्ञान/ प्रबंधन में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए योग्य हैं।  
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, अंग्रेजी, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वालिटी एप्टीट्यूड पर आधारित 200 अंकों के 190 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए कुल 160 मिनट का समय दिया जाएगा।  
  • आधिकारिक अधिसूचना - https://www.saraswatbank.com/Assets/Guidelines%20for%20application%20JO.pdf
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें