फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नौकरी ढूंढ़ते हुए जब बॉस पकड़ ले तो अपनाएं ये 5 ट्रिक्स

Mon, 02 Oct 2017 08:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
करियर में ग्रोथ के लिए आप भी रोजाना कई विज्ञापन पढ़ते होंगे, कभी टेस्ट तो कभी इंटरव्यू देने के लिए ऑफिस में तरह तरह के बहाने बनाते है पर तब क्या हो जब आपके इस झूठ की पोल आपके बॉस के सामने खुल जाए। खासकर तब जब आपके बॉस को ये पता चल जाए कि आप नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर बॉस आपको नौकरी ढूंढ़ते हुए पकड़ ले तो क्या करें?

पढ़ें-  इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
 
विज्ञापन

2 of 5
बता दें सही वजह
अगर आपको लगता है कि कंपनी आपात स्थितियों से गुजर रही है और कर्मचारियों के लिए जॉब लंबे समय तक सुरक्षित नहीं है तो आप ये कारण बॉस को बता सकते हैं। आप कह सकते हैं कि कंपनी के हालातों से आप वाकिफ हैं और आप इसलिए अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
चाह रहें हो बदलाव
आपकी प्राथमिकता है कि जहां आप काम करें, सबसे पहले आपकी नौकरी सुरक्षित हो। एक कारण ये भी हो सकता है कि आप अपनी बंधी-बंधाई इमेज और काम को अब बदलना चाह रहे हैं क्योंकि पुराने काम के प्रति आपका जुनून खत्म हो गया है और कुछ नया चैलेंजिंग करना चाहते हैं। इसलिए सही कारण बताने से पीछे न हटें।

4 of 5
बॉस को दिलाएं यकीन की आप ईमानदार हैं
ऐसा अक्सर होता है कि जब आप नई नौकरी की तलाश में होते है तो दिन के ज्यादातर वक्त आप उसके ही बारे में सोच रहे होते हैं। ऐसे में आपके काम पर असर पड़ता है। इसलिए बॉस को ये यकीन जरूर दिलाएं कि आप मौजूदा नौकरी भी पूरी ईमानदारी और मेहनत और लगन के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी तरह का झूठ बोलने से बचें
कई दफा छोटी-छोटी बातें बड़े काम की होती हैं। हो सकता है कि आपकी साफगोई से प्रभावित होकर आपका मौजूदा बॉस नई नौकरी के लिए बेहतर रेफरेंस बन जाए। प्राइवेट सेक्टर में ज्यादातर कंपनियों में रेफरेंस के आधार पर नौकरियां मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें