फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें

Wed, 04 Oct 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 6
हर व्यक्ति अपनी नौकरी को लेकर काफी उत्साहित रहता है। नौकरी उसके लिए एनर्जी बढ़ाने का काम करती है लेकिन कई बार यही नौकरी आपके लिए आफत बन जाती है। आप काम तो कर रहे होते हैं लेकिन आपके अंदर उसे लेकर संतुष्टि नहीं होती। ऐसे में आपका दिमाग तेजी से नौकरी बदलने के बारे में सोचने लगता है।

तो ये वही वक्त है जब आपको अपने CV को अपडेट करने और नौकरी बदलने की जरूरत है। आइए हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताते हैं जिनसे पता चलता है कि ये आपके नौकरी बदलने का सही समय है।

पढ़ेंः इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
 
विज्ञापन

ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें

2 of 6
काम से बोर हो जाना
कई बार आप ऑफिस में काम तो कर रहे होते हैं लेकिन अपने काम से आपको संतुष्टि नहीं मिलती है। आप काम करते हुए बार-बार बोर हो जाते हैं। आपका मन काम में नहीं लगता। आपका दिमाग ऑफिस में बैठकर भी दूसरी चीजों के बारे सोचता रहता है। ऐसे में ये साफ संकेत है कि आपको अपनी नौकरी बदल लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें

3 of 6
ऑफिस में दूसरे कर्मियों से उलझना
अगर आप बार बार किसी भी बात को लेकर अपने सहकर्मियों से उलझ रहे हैं तो इससे साफ पता चलता है कि ये नौकरी अब आपके लिए सही नहीं रही। आप इसे बदल दें। सहकर्मियों के साथ काम और विचारों में मतभेद होने से उलझने बढ़ने लगती हैं। ऐसे में नौकरी बदलने का विचाार मन में तैयार कर लें।

पढ़ेंः 12वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी, 36 हजार सैलरी

ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें

4 of 6
बॉस से मनमुटाव
किसी भी छोटी सी बात को लेकर आपका अपने बॉस से मनमुटाव होना नेगेटिविटी को दर्शाता है। कभी कभी ये मनमुटाव काफी लंबा भी चलता है। उस समय सही बात भी गलत लगने लगती है। ऐसे में बॉस से झमेला बढ़ने लगता है। उस समय आपको नौकरी बदलने के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन

ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें

5 of 6
हर समय तनाव में रहना
अगर आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं तो आपको छोटे से छोटा काम भी बोझिल लगने लगता है। आप तनाव में जीने लगते है क्योंकि आपका दिमाग ऑफिस में सही तरीके से काम नहीं कर पाता। काम का प्रेशर ज्यादा होने की वजह से हर कोई थक जाता है लेकिन अगर आप अपने काम की वजह से हर दिन फिजिकली, इमोशनली और मेंटली कमजोर महसूस कर रहे हैं तो समय आ गया है नौकरी बदलने का। 

पढ़ेंः एयरपोर्ट अथॉरिटी में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, 30 हजार सैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें

6 of 6
ऑफिस में बैठकर टाइम पास करना
हो सकता है कभी-कभी आपके पास करने के लिए ज्यादा काम न हो लेकिन ऐसा कभी-कभी ही होता है। अगर ऐसा हर दिन होने लगे कि आपके पास काम करने के लिए कुछ न हो और आप टाइम पास के लिए फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हों तो अपना टैलेंट वेस्ट करने से बेहतर है कि आप नौकरी ही बदल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें