ऑफिस में बॉस का खुश होना ठीक उसी प्रकार है जैसे घर में बीवी का खुश होना। वो खुश तो सब खुश। लेकिन कई बार आपकी कुछ छोटी-बड़ी गलतियों के चलते आपके बॉस आपसे नाराज हो जाते हैं। अब बॉस के नाराज होने से काम पर तो असर होगा ही। साथ ही तनाव भी बढ़ेगा।
अगर आपके बॉस आपसे गुस्सा हो गए हैं तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप अपने रुठे बॉस को तुरंत मना सकते हैं।
पढ़ेंः ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें
विज्ञापन
बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे
2 of 6
बॉस की बात ध्यान से सुनें
कई बार आपके बॉस जब आपको डांटते हैं तो आपको भी काफी गुस्सा आता है लेकिन उनकी सोच और अनुभव को सम्मान देते हुए आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। आप उस वक्त बॉस की बातों को ध्यान से सुनें और चुप रहें। केवल सही समय पर सही बात बोलें। ऐसा करने से आपके बॉस अपना गुस्सा भुलकर शांत हो जाएंगे।
विज्ञापन
बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे
3 of 6
विनम्रता से मांग ले माफी
आपके नाराज बॉस को चुटकियों में मनाने का सबसे आसान तरीका है बड़ी ही विनम्रता के साथ माफी मांग लेना। माफी मांग लेने से कई बार चीजें सुधर जाती हैं। आपकी विनम्रता ही आपके नाराज बॉस को चुटकियों में मनाने में सक्षम होगी।
पढ़ेंः इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे
4 of 6
फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट करें
फूल एक ऐसी चीज है जिसे आप किसी को भी कभी भी गिफ्ट कर सकते हैं और उसे लेकर सभी बहुत खुश होते हैं। आप अपने नाराज बॉस को भी फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट कर सकते हैं। यकीनन इसके बाद उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी। आप फूलों के गुलदस्ते के साथ सॉरी लिखा हुआ कार्ड भी दे सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे
5 of 6
विवाद न करें और शांति बनाए रखें
कई बार आपको लगता है कि आप सही हैं और आप इस बात को लेकर अपने बॉस से विवाद करने लगते हैं। ऐसा करने से हालात और बिगड़ सकते हैं। उस समय किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और शांति बनाए रखें। आप अपने नाराज बॉस को थोड़ी देर अकेला छोड़ दें। जब उनका दिमाग शांत हो जाएगा तो वो तुरंत मान जाएंगे।
पढ़ेंः 12वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी, 36 हजार सैलरी
बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे
6 of 6
नाराजगी की बात छोड़ दूसरी बात करें
अगर विवाद खत्म होने के बाद भी आपके बॉस गुस्से में ही नजर आ रहे हैं तो उस समय पुरानी बात को न उठाएं और दूसरी बात करें। आप उस समय ऑफिस की सफलता के बारे में या फिर बॉस के गुणों के बारे में भी बात कर सकते हैं।