फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAYTM में निकलने वाली है 10 हजार वैकेंसी, तैयार रहें युवा

Mon, 16 Oct 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम डिजिटल वॉलेट की सफलता में युवाओं की अहम भूमिका है। दरअसल, यंगस्‍टर्स इस डिजिटल प्‍लेटफॉर्म का ज्‍यादा यूज करते हैं। यही वजह है कि पेटीएम केवाईसी के लिए 10,000 अस्थायी वर्कर्स को हायर करने की योजना बना रहा हैं। इसके लिए पेटीएम एक लाख ब्रांच खोलने की तैयारी में है। इनसे पेटीएम के यूजर्स को नो योर कस्टमर नॉर्म्स पूरा करने में आसानी होगी।
 
विज्ञापन

2 of 4
paytm
पेटीएम खुद को पेमेंट्स बैंक में बदलने में लगा है। मोबाइल वॉलेट्स के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हालिया गाइडलाइंस की वजह से स्टैंडअलोन मोबाइल वॉलेट्स को केवाईसी के सख्त नॉर्म्स और अडिशनल रेग्युलेटरी रिक्वायरमेंट का पालन करना होगा जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो जाएगी। आपको बता दें कि आरबीआई ने पिछले हफ्ते ही मोबाइल वॉलेट यूजर्स के लिए फुल केवाईसी नॉर्म्स जरूरी बना दिया था। उसने साथ ही पीपीआई लाइसेंस के ऐप्लिकेशन के लिए मिनिमम नेटवर्थ भी बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर रेणु सत्ती ने कहा, 'हमारे पास पहले से ही 10,000 एजेंट हैं, जो केवाईसी नॉर्म्स पूरा करने में कस्टमर्स की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा फिजिकल केवाईसी की क्षमता बढ़ाने के लिए हमने 2 महीनों में 10,000 और एजेंट्स हायर करने का प्लान बनाया है। हम 1 लाख बैंकिंग आउटलेट्स भी खोलेंगे जहां कस्टमर्स बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन करा सकेंगे और दूसरी बैंकिंग फसिलटी हासिल कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
paytm
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फुल केवाईसी कंप्लायंट कस्टमर्स को अपने अकाउंट की बैलेंस रकम पर कम से कम 4 पर्सेंट ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें