किसी भी कैंडिडेट्स के लिए नौकरी पाना बहुत बड़ी बात होती है। हर कोई चाहता है कि वो एक अच्छी कंपनी में अच्छी नौकरी करे। अच्छी नौकरी मिलने के पीछे सबसे बड़ा कारण है अच्छी क्वालिफिकेशन और इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन। एक इंटरव्यू इस बात का निर्णय लेता है कि आप उस कंपनी में नौकर करने के उपयुक्त हैं या नहीं।
इंटरव्यू में आपका प्रदर्शन ही आपको अच्छी सैलरी वाली अच्छी नौकरी दे सकता है लेकिन कई बार आप कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जिससे आपका इंप्रेशन खराब हो जाता है और आपका नौकरी में सिलेक्शन नहीं हो पाता। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जिन्हें इंटरव्यू में कभी नहीं बोलन चाहिए।
पढ़ेंः एयरपोर्ट अथॉरिटी में 10वीं पास के लिए नौकरी, 30 हजार सैलरी
विज्ञापन
इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
2 of 6
लगातार अपनी तारीफ करना
कुछ कैंडिडेट्स इंटरव्यू में बैठकर अपनी तारीफ शुरू कर देते हैं। वो अपने आप को परफेक्ट कैंडिडेट साबित करने में लगे रहते हैं। खुद को आइडियल कैंडिडेट साबित करना आपको कई बार नुकसान पहुंचा सकता है। इंटरव्यू में कोई भी बात बोलने से पहले कई बार सोच लें।
विज्ञापन
इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
3 of 6
अपनी जॉब को लेकर ज्यादा रुचि दिखाना
आप जिस जॉब के लिए इंटरव्यू में गए हैं उसे लेकर सीरियस जरूर हों लेकिन उसमें जरूरत से ज्यादा रुचि दिखाने से आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी पोस्ट या जॉब को लेकर ज्यादा उत्साहित होने से आप पर इंटरव्यू लेने वाले का खराब इंप्रेशन पड़ेगा। इससे बचने के लिए उसकी जॉब में रुचि जरूर दिखाएं लेकिन ज्यादा न बोलें।
पढ़ेंः 12वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में वैकेंसी, 21 हजार सैलरी
इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
4 of 6
बात को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बोलना
इंटरव्यू में जितना बोलना जरूरी हो उतना ही बोलें। किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर बोलने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपका नुकसान हो सकता है। कई बार आपका इंटरव्यू ले रहे लोगों को ये समझ में नहीं आता कि आप क्या सही बोल रहे हैं और क्या गलत। इससे आपका इंप्रेशन खराब होता है।
विज्ञापन
इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
5 of 6
अपनी कमजोरियों और परेशानियों का जिक्र न करें
किसी भी कैंडिडेट को अपने इंटरव्यू में अपनी कमजोरियों और किसी भी तरह की परेशानियों का जिक्र कभी नहीं करना चाहिए। आप भले ही कितने भी परेशान हों लेकिन अपनी इन परेशानियों के बारे में कोई बात न करें। ये किसी को जानने न दें कि आपको अपनी निजी जिंदगी में क्या प्रॉब्लम हो रही है।
इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
6 of 6
कभी न बोलें- 'मैं सब कर सकता हूं'
कुछ कैंडिडेट सोचते हैं कि यदि वो ये बोल देंगे कि उन्हें सारे काम आते हैं तो उनका सिलेक्शन सबसे पहले हो जाएगा लेकिन ये बिल्कुल गलत है। ऐसा बोलने से आपका इंप्रेशन गलत पड़ता है। आपको सिर्फ उतना ही बोलना चाहिए जितना आप कर सकते हो। ज्यादा बोलने से काम गलत हो जाता है।