अच्छी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। इसलिए अक्सर लोग अपनी नौकरियां बदलते रहते हैं। कई बार अच्छी नौकरी भी रास नहीं आती और एम्पलॉयी नौकरी बदलने पर मजबूर हो जाते हैं। वैसे तो जल्दी-जल्दी नौकरी बदलना ठीक नहीं होता पर कई बार वजह ऐसी होती है कि आप नौकरी बदलने में ही भलाई समझते हैं। आज हम आपको उन 5 कारणों के बारें में बताएंगे जिसकी वजह से ज्यादातर लोग अपनी नौकरी बदलते हैं...
विज्ञापन
2 of 6
employees
- फोटो : getty images
वक्त के साथ कदम मिलाने के लिए
एक जॉब में रहकर आप करियर में तेजी के साथ आगे नहीं बढ़ सकते और जब एक एम्पलॉइ को इस बात का एहसास हो जाता है कि कुछ अच्छा करने के लिए उन्हें ये नौकरी बदलने की जरूरत है। तो फिर विकल्प तलाशने में देर नहीं लगती।
विज्ञापन
3 of 6
employees
जब बॉस से न बने बात
दो लोगों में अनबन होना एक आम बात है पर जब आपकी ये अनबन काम पर हावी होने लगे तो नौकरी बदलने में ही भलाई है। बॉस का गलत व्यवहार या पक्षपातपूर्ण रवैया भी लोगों को अच्छी भली नौकरी बदलने पर मजबूर कर सकता है।
4 of 6
boss and employee
सैलरी है सबसे जरूरी कारण
जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने का सबसे अहम कारण सैलरी में ग्रोथ को माना जाता है। अक्सर लोग अच्छी सैलरी के लालच में बार-बार नौकरी बदल देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि बहुत से लोगों को अपनी नौकरी में उनके काम के मुताबिक सैलरी नहीं मिलती या वो अंडरपेड होते हैं। जिस कारण उनके पास नौकरी बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।
विज्ञापन
5 of 6
boss and employee
रोज एक हा काम से बोर हो जाना
अक्सर लोग एक ही काम करके बोर हो जाते हैं और करियर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। ऐसा ज्यादातर तब होता है, जब किसी कर्मचारी को एक ही जगह पर काम करते हुए काफी साल हो जाते हैं और उसकी लाइफ में कुछ भी नयापन नहीं रह जाता। इसके बाद उन्हें ऐसी नौकरी की दरकार होती है जिसमें उन्हें नयापन मिले।
ऑफिस का वातावरण
ये सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप जहां काम कर रहे हैं वहां का माहौल आपके अनूकूल हो। आप किसी भी तरह के प्रेशर में काम न कर रहे हों। कई बार ऑफिस में काम के प्रेशर से तंग आकर भी लोग नौकरी छोड़ देते हैं।