हर आदमी मोटी सैलरी वाली नौकरी चाहता है। लेकिन क्या वाकई मोटी सैलरी वाली नौकरी आपको सकून दे पाती है। कुछ नौकरियां ऐसी हैं जो सैलरी से ज्यादा तनाव देती हैं। कहीं आप भी ऐसी ही कोई नौकरी तो नहीं कर रहे...यहां देखकर चैक तो कर लीजिए।
विज्ञापन
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
2 of 8
एयरलाइन पायलट
कभी प्रात: काल तो कभी देर रात ड्यूटी पर जाना, आधे समय घर से बाहर होटल में रहना, गलती होने पर लाइसेंस छिनने का खतरा आदि इस जॉब में तनाव का कारण होते हैं।
विज्ञापन
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिसकर्मी
हर वक्त अपने को नियंत्रण में रखना, ड्यूटी के दौरान कई बार बेहद पेचीदा माहौल में काम करना, जान जोखिम में डालना आदि पुलिसकर्मी की जॉब को तनावपूर्ण बनाता है।
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
4 of 8
इवेंट कॉर्डिनेटर
इवेंट छोटा हो या बड़ा बैंड तो कॉर्डिनेटर की ही बजती है। इवेंट की प्लानिंग के दौरान हर बारीकी पर ध्यान देना, मेहमानों के नखरे बर्दाश्त करना, सफल आयोजन के लिए समझौते करना आदि की वजह से तनाव पैदा होता है।
विज्ञापन
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
5 of 8
पब्लिक रिलेशन एक्जीक्यूटिव
पब्लिक रिलेशन एक्जीक्यूटिव को कई बार क्लाइंट्स की काल्पनिक मांग को पूरा करना पड़ता है तो कभी विवादों के असर को कम से कम करना होता है, साथ ही नकारात्मक महौल को सकारात्मक बनाने कि कोशिश इनके तनाव का कारण बनती है।
विज्ञापन
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
6 of 8
कॉरपोरेट एक्जीक्यूटिव
कंपनी की बेहतरी के लिए दिन-रात एक करना, लगातार भीड़ में आगे बने रहने की कोशिश, खर्च घटाने से लेकर मुनाफा बढ़ाने तक की जिम्मेदारी, कंपनी बोर्ड को संतुष्ट रखना, कानूनी मसलों के लिए जिम्मेदारी लेना कॉरपोरेट एक्जीक्यूटिव के लिए तनाव का कारण बनता है।
विज्ञापन
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
7 of 8
ब्रॉडकास्टर
ब्रॉडकास्टिंग जॉब के दौरान खूब मेकअप के साथ तेज रोशनी में बैठे रहना, मूड खराब होने पर भी मुस्कुराते रहना, प्रोड्यूसर के निर्देशों पर खबरों को लंबा खींचना न्यूज ब्रॉडकास्टर के लिए तनाव का कारण बन सकता है।
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
8 of 8
दमकलकर्मी
दमकलकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मुश्किल में फंसे लोगों कि जान बचाते है और जॉब में बे-वक्त की कॉल, खुद को भीषण आग में डालना उन्हें कहीं ना कहीं तनाव में डालता है।