आईटी कंपनी एचसीएल 2500 स्थानीय युवाओं को सीजी सिटी स्थित आईटी सिटी में जॉब का मौका देगी। इसके लिए सशुल्क प्रशिक्षण भी कंपनी की तरफ से दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भर्ती के लिए तीन दिन तक कंपनी के अधिकारी आईटी सिटी में आवेदकों का इंटरव्यू लेंगे। कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और कार्यक्रम निदेशक न्यू विस्टास संजय गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती अभियान 10 से 12 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
इसमें इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी और फ्रेशर्स दोनों के लिए आवेदन खुले हैं।
इंजीनियरों के लिए प्रशिक्षण छह महीने का होगा। इसकी फीस 2.30 लाख रुपये रहेगी। वहीं, अन्य के लिए प्रशिक्षण तीन महीने का होगा, जिसकी फीस 1.15 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
3 of 4
hcl
अभी तक हमने इस कार्यक्रम में 2500 युवकों को प्रशिक्षण दिया है। इनमें से 98 प्रतिशत हमारे यहां ही जॉब कर रहे हैं। इन्हें 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.98 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया गया है। जल्दी ही आईटी सिटी में काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम किराये पर आवासीय सुविधा भी परिसर में ही कंपनी देगी। इसके लिए आवासीय ब्लॉक बनाया जा रहा है।
लोन लेकर भी कर सकते हैं शुल्क का भुगतान
संजय गुप्ता ने बताया कि आईटी सिटी में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदकों के लिए लोन पाने लेने में कंपनी सहयोग करेगी। इसके लिए तीन बैंकों के साथ अनुबंध किए हैं। इन बैंकों से न्यूनतम दरों पर पर्सनल लोन लिया जा सकता है। जॉब शुरू करने के बाद आसान किश्तों में लोन की वापसी कर सकेंगे।