आपका CV आपके व्यक्तित्व का आईना है इसलिए रिज्यूमे तैयार करते वक्त बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि नौकरी पाने के लिए आपका सीवी बहुत महत्व रखता है। आपका सीवी ऐसा हो जो पहली नजर में प्रभावित करे। आज हम आपको ऐसी 5 जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहें है जो एक आइडियल रिज्यूमे में बहुत जरूरी है।
पढ़ें- इंटरव्यू से पहले रखें इन चीजों को साथ, तो मंजिल होगी आसान
विज्ञापन
2 of 6
सीवी का फॉर्मेट
आपके सीवी का फॉर्मेट ऐसा हो कि देखकर ही दिल खुश हो जाए और रिक्रूटर को सीवी खोलने और पढ़ने के लिए मजबूर कर दे और बाद में आपको नौकरी देने पर।
विज्ञापन
3 of 6
रिज्यूमे छोटा रखें
रिज्यूमे कितना बड़ा हो इसका कोई मापदंड तय नहीं है। आपके वर्क एक्सपीरियंस, क्वॉलिफिकेशन आदि के आधार पर आपका रिज्यूमे बनता है। फिर भी कोशिश की जानी चाहिए कि आपका रिज्यूमे ज्यादा से ज्यादा 2 पेज का हो। किसी के पास भी नॉवल पढ़ने का वक्त नहीं होता है।
4 of 6
कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर न लिखें
अपनी योग्यता और क्षमता को बढ़ा-चढ़ाकर न प्रस्तुत करें। हालांकि ऐसा करने का मोह छोड़ पाना आसान नहीं है, फिर भी यह याद रखें कि एम्प्लॉयर के लिए आपके बारे में जानने के कई साधन होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सीवी में कम हों गलतियां
सीवी बनाते हुए इस बात ध्यान रखें कि गलतियां न हो। ग्रामर की महज एक गलती होने पर भी आपका सीवी खारिज हो सकता है। आपका कवरिंग लेटर और सीवी गलतियों से पाक होना चाहिए।
कुछ हटकर ट्राई करें
रिक्रूटर का ध्यान अपनी ओर खीचने के लिए कुछ नया ट्राई करें। आप अपने ह्यूमर या कुछ सूचना के जरिए रिक्रूटर को प्रभावित कर सकते हैं जिससे यह संदेश जाएगा कि आपने कंपनी के बारे में अच्छी जांच-पड़ताल की है। इसके अलावा किसी और का रिज्यूमे कॉपी न करें।