फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर में रखें इन 4 बातों का ध्यान, निश्चित ही मिलेगी सफलता

Fri, 13 Oct 2017 07:38 AM IST
amarujala.com- Presented By : अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
करियर में आगे बढ़ने का सपना हर किसी का होता है। सभी ये चाहते हैं कि उन्हें जल्दी से जल्दी प्रमोशन मिले लेकिन आज के समय में अपने टैलेंट के हिसाब से जॉब ढूंढना मुश्किल भरा काम हो गया है। ज्यादातर कंपनियों को ऐसे इम्पलॉयी की जरुरत होती है जो मल्टीटैलेंटेड हो। इसलिए अगर आप भी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखने की जरुरत है।
विज्ञापन

2 of 5
व्यवहार महत्वपूर्ण
हो सकता है आप काम बहुत अच्छा करते हो लेकिन आजकल कई कंपनियां ये देखती हैं कि आप अपनी टीम के साथ कैसा व्यवहार करते हैं? प्रतिकूल परिस्थितियों में आप स्थिति पर बेहतर नियंत्रण कैसे कर सकते है।
विज्ञापन

3 of 5
संवाद का तरीका
यह जरूरी नहीं है कि हर इंसान को अपनी बात रखने का सलीका आता ही हो। आप अपनी बात कितने सभ्य तरीके से दूसरों के सामने रखते हैं ये जरुरी है। किसी भी प्रोफेशनल के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स सबसे जरूरी हैं।

4 of 5
सीखने की लगन
अगर आप हर काम को सीखने में रुचि दिखाते हैं तो यकीन मानिए आपकी ये लगन एक दिन आपके काम जरूर आएगी। ये जरूरी नहीं की सीख कहां से मिली है, सीख कहीं से भी मिली हो उससे हमें फायदा ही होगा। इसीलिए जिंदगी में हर दिन कुछ नया सीखने की ललक हमेशा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समय प्रबंधन
अच्छे समय प्रबंधन के लिए आपको अपने काम करने के तरीके में बदलाव की जरुरत होती है। उचित समय पर किया गया कर्म हमेशा फलदायी होता है। आपकी हर गतिविधि का उद्देश्य केवल लक्ष्य प्राप्ति होनी चाहिए। सफल वही लोग होते हैं जो लक्ष्य तय करने और उसकी प्राप्ति के लिए अपनी प्राथमिकताएं तय करते हैं और उसके अनुसार काम करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें