अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो अब आपकी मुराद पूरी हो रही है। जानिए कैसे और कब करें आवेदन...
विज्ञापन
2 of 5
technical jobs
उत्तराखंड सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले का आयोजन 25 अप्रैल को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
technical jobs
मेले में चार कंपनियां 215 पदों पर बेरोजगारों के साक्षात्कार लेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में फैबसाल, सत्यम ऑटो कंपोनेट प्रा. लि., डीएचएफएल, सोलटैक कंपनियां प्रतिभाग कर रही है।
4 of 5
मेला 25 अप्रैल को सुबह दस बजे से शुरू होगा। बताया कि रोजगार मेले में पुरूष ही प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं इच्छुक बेरोजगार 24 अप्रैल तक विभाग के वेब पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में समस्त शैक्षिक योग्यता का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन और आधार कार्ड मूल रूप में, उनकी छाया प्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य है।