फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Short Term Courses: स्कूल के बाद सीधा रोजगार, 10वीं पास युवाओं के लिए बेस्ट शॉर्ट कोर्स; जो दिलाएं नौकरी भी

Thu, 26 Jun 2025 04:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

After 10th Career Options: अगर आप 10वीं के बाद तुरंत नौकरी पाना चाहते हैं तो कुछ शॉर्ट-टर्म और स्किल-बेस्ड कोर्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानें..
विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Skill-based Courses: अगर आप 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के साथ-साथ जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो कुछ खास शॉर्ट टर्म कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये कोर्स कम समय में पूरी होने के साथ-साथ आपको तकनीकी और व्यावसायिक कौशल भी सिखाते हैं, जिससे रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप कोर्स जो 10वीं के बाद सीधा रोजगार पाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कंप्यूटर एप्लिकेशन डिप्लोमा

10वीं के बाद कंप्यूटर क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो DCA (Diploma in Computer Application) कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोर्स आमतौर पर 1 से 2 साल की अवधि का होता है, जिसमें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और ऑफिस वर्क से जुड़ी जरूरी तकनीकें सिखाई जाती हैं। इस कोर्स की मांग छोटे शहरों से लेकर बड़े कॉर्पोरेट सेक्टर तक बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

स्किल सीखें, नौकरी पाएं 

DCA कोर्स में छात्रों को MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट, टैली, बेसिक प्रोग्रामिंग और डाटा हैंडलिंग जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाती हैं। कोर्स पूरा करने के बाद आप कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट जैसी नौकरियों के लिए योग्य हो जाते हैं। यह कोर्स न सिर्फ आपकी डिजिटल समझ बढ़ाता है, बल्कि कम समय में रोज़गार का रास्ता भी खोलता है।

4 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
आईटीआई (Industrial Training Institute) आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो कम समय में कोई तकनीकी हुनर सीखकर काम शुरू करना चाहते हैं। आईटीआई में मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और वेल्डर जैसे कई ट्रेड्स उपलब्ध होते हैं। इनमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे छात्र इंडस्ट्री में तुरंत काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कम समय में पाएं अच्छी नौकरी

आईटीआई कोर्स की अवधि 6 महीने से लेकर 2 साल तक होती है, जो आपके चुने गए ट्रेड पर निर्भर करती है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र रेलवे, बिजली विभाग, निर्माण कंपनियों, ऑटोमोबाइल सेक्टर और अन्य तकनीकी संस्थानों में नौकरी के लिए योग्य बन जाते हैं  
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

होटल मैनेजमेंट

होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स 10वीं के बाद उन छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स में फूड प्रिपरेशन, हाउसकीपिंग, होटल फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाए जाते हैं, जो होटल इंडस्ट्री में काम करने के लिए जरूरी हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

होटल्स में सीधी एंट्री 

कोर्स पूरा करने के बाद छात्र होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट या टूरिज़्म सेक्टर में आसानी से नौकरी पा सकते हैं। अनुभव के साथ अच्छे सैलरी पैकेज और ग्रोथ की संभावना भी बनी रहती है।

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग आज के समय का सबसे ट्रेंडिंग और जॉब ओरिएंटेड कोर्स है। इसमें आप सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग, गूगल ऐड्स, ईमेल मार्केटिंग, SEO और डिजिटल टूल्स का उपयोग करना सीखते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कम समय में सीखें, जल्दी कमाएं

इस कोर्स की अवधि आमतौर पर 3 महीने से 12 महीने के बीच होती है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, स्टार्टअप्स, कंपनियों या फ्रीलांसिंग के जरिए अच्छा सैलरी पैकेज और कैरियर ग्रोथ पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें