भारतीय थल सेना ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस बीएससी (नर्सिंग) कोर्स 2020 के लिए आवेदन निकाले हैं। इन आवेदनों में सफल होनें वाले उम्मीदवारों का दाखिला आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलजों में होगा। कोर्स की अवधि चार वर्ष होगी। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सफल उम्मीदवारों को भारतीय सेना में नियुक्त किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि दो दिसंबर 2019 है। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।