फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं-12वीं के बाद मिलेगी आसानी से नौकरी, बस रिज्यूमे में करें ये बदलाव

Sat, 25 May 2019 04:18 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
10वीं-12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। ज्यादातर बोर्ड्स ने अपने परिणाम घोषित कर दिए हैं। देशभर में कई कंपनियां हैं जो 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाल रही हैं। लेकिन, किसी कंपनी में जाने से पहले आपका रिज्यूमे वहां पहुंच जाता है। यह रिज्यूमे आपको नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। चलिए, हम आपको बताते हैं कि रिज्यूमे बनाते समय आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
छोटा बनाएं अपना रिज्यूमे-

अपने रिज्यूमे को जितना छोटा बनाएंगे, वह उतना ही प्रभावशाली बनेगा। लेकिन, अपने रिज्यूमे में जरूरी बातों का उल्लेख करना न भूलें। अक्सर लोग छोटा रिज्यूमे बनाने के चक्कर में महत्वपूर्ण बातों को निकाल देते हैं। ऐसी गलती आप न करें।
विज्ञापन

3 of 5
अपने अनुभव की सही दें जानकारी-

रिज्यूमे को बड़ा बनाने के चक्कर में अक्सर हम गैर जरूरी काम का अनुभव भी डाल देते हैं। ऐसे अनुभव को अपने रिज्यूमे में न लिखें, जिनका उस कंपनी या फील्ड से दूर-दूर तक कोई लेना देना न हो। उदहारण के लिए, अगर आपने कभी पार्ट टाइम डेटा एंट्री का काम किया है और आप एक वेब डेवलपर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि आप इस अनुभव को शेयर करें।

4 of 5
भूलकर भी कॉपी-पेस्ट ना करें-

इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना रिज्यूमे खुद बनाएं। कई बार हम किसी दोस्त या खुद से सीनियर का रिज्यूमे कॉपी कर लेते हैं। यह ठीक नहीं है। अपना रिज्यूमे खुद बनाएं और इसमें अपनी भाषा का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े-बड़े दावे ना करें
याद रखें कि रिज्यूमे में बड़े-बड़े दावे न करें। रिज्यूमे में बस अपने अनुभव और योग्यताएं ही बताएं। दावे करने के लिए यह सही जगह नहीं है। इंटरव्यू के दौरान अगर वह आपके दावों और आपकी योग्यता से जुड़े सवाल पूछेंगे तो इंटरव्यू की दिशा किसी और तरफ जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें