Green Jobs: भारत तेजी से स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2030 तक गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य के तहत सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। एनएलबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2027 तक ग्रीन सेक्टर में लगभग लाखों नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है।
एआई, डाटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसी तकनीकों के बढ़ते उपयोग के कारण तकनीक और सस्टेनेबिलिटी की समझ रखने वाले युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही, कंपनियां अब ईएसजी मानकों पर भी जोर दे रही हैं, जिससे ईएसजी ऑडिटर और ग्रीन टेक विशेषज्ञ जैसी नौकरियों के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।