फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS II 2020: जारी हुई अधिसूचना, आयु सीमा, जरूरी योग्यता, तिथियों समेत पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Wed, 05 Aug 2020 02:18 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संघ लोक सेवा आयोग- UPSC CDS 2020 - फोटो : PIB

संघ लोक सेवा आयोग ने CDS II परीक्षा की अधिसूचना आज यानि 5 अगस्त, 2020 को जारी कर दी है। अधिसूचना यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। इस साल भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश में संयुक्त रक्षा सेवा के तहत 344 पद भरे जाएंगे। जारी हुई अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2020 तय है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन

2 of 7
Job - फोटो : फाइल फोटो

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा II 2020: महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 5 अगस्त, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त, 2020
 

विज्ञापन

3 of 7
JOB
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा II 2020: पदों का विवरण-
  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून - 100 पोस्ट
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला - 26 पद
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद- 32 पोस्ट
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (पुरुष)- 169 पोस्ट
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) (महिला)- 17 पोस्ट

4 of 7
job
शैक्षिक योग्यता-
  • IMA और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • भारतीय नौसेना अकादमी के लिए: उम्मीदवारों क पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • वायु सेना अकादमी के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान दें कि उम्मीदवार ने 12वीं पास भौतिकी और गणित के साथ की हो।
विज्ञापन

5 of 7
job
आयु सीमा-
बता दें कि हर अकादमी के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
job
आवेदन शुल्क-
  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए 200 / - रुपये देने होंगे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा द्वारी किया जा सकता है।
  • भारतीय स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या क्रेडिट / डेबिट कार्ड का उपयोग करके शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
  • महिला / एससी / एसटी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
  • अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये भी पढ़ें- CRRI: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद खाली, आवेदन के लिए एक दिन बाकी

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें- SBI: लगभग 4000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, सीधे होगा चयन
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें