केंद्र सरकार भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी भी दी है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ की अन्य सेवाओं के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के चयन के लिए हर साल सिविल सेवा परीक्षा कराता है।