बिजली विभाग
यूपीआरवीयूएनएल द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई, 2020 तक स्वीकार किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किए थे, वे परीक्षा देने के लिए तैयार रहें।यूपीआरवीयूएनएल द्वारा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन पांच अप्रैल को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 मार्च को जारी हो जाएंगे। पहले प्रवेश पत्र 17 मार्च को जारी किए जाने थे, लेकिन बाद में संशोधित अधिसूचना जारी की गई थी। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से डाउनलोड कर सकते हैं।