आयोग की ओर से जारी पीसीएस/एसीएफ, आरएफओ-2019 के विज्ञापन में पीसीएस सामान्य चयन के 300 पद, विशेष चयन के नौ पद, सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन संरक्षक के दो और 53 पदों को शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल 364 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग विशेष परिस्थिति में पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है। भर्ती परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, बीडीओ, आरटीओ, असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स, जिला कमांडेंट होमगार्ड, बीएसए सहित 100 अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं।