उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 (पीसीएस) के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के परीक्षा परिणाम आधिकारिक यूपीपीएससी की वेबसाइट पर 18 जुलाई, 2019 तक उपलब्ध होंगे।
आपको बता दें कि प्रत्येक श्रेणी के लिए कटऑफ पहले ही जारी कर दिया गया था। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर पुलिस उपाधीक्षक, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर, खंड विकास अधिकारी के साथ अन्य पदों के लिए कटऑफ जारी किया था। अब उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
UPPSC अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 का परिणाम ऐसे करें चेक -
चरण 1 : UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : अब सबमिट करें और परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संंबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...