फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका! यूपी के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता की बंपर नौकरियां, 22 जनवरी 2021 तक करें आवेदन

Tue, 22 Dec 2020 05:22 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां
UPPSC Lecturer Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सूबे के राजकीय इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के प्रवक्ता के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी प्रवक्ता पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइ uppsc.up.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
 
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
जीआईसी और जीजीआईसी में 1473 पदों पर होनी है प्रवक्ताओं की नियुक्ति  
राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1473 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 22 जनवरी 2021 तय इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन सरकारी विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, हाथ से न निकलने दें मौका

 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। जीआईसी में कुल 991 और जीजीआईसी में 482 पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्तियां होनी हैं। इन पदों पर चयन मुख्य परीक्षा के जरिए होगा। 21 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी विभिन्न विषय के प्रवक्ता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
फाइल फोटो
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना को विस्तार से जरूर पढ़ लें। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें