UPPSC AE Recruitment 2024
- फोटो : freepik
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria 2024)
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): जिन लोगों ने संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वे सहायक अभियंता पदों के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष तक सेवा की होगी या जिनके पास एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा (Age Limit): सहायक अभियंता पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उनका जन्म 2 जुलाई 1984 से पहले और 1 जुलाई 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार निर्दिष्ट आयु के भीतर नहीं आता है, तो वह एई पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।