UPPCL Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग दे रहा है युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका। बता दें कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्मिक अधिकारी के कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। खास बात ये है कि अगर आपकी आयु 40 वर्ष तक है, तो भी आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2019 है। इस सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
महत्वपू्र्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 अक्तूबर, 2019
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर, 2019
एसबीआई चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की तिथियां : 23 अक्तूबर, 2019 से 16 नवंबर, 2019
चालान डाउनालोड करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर, 2019
विज्ञापन
3 of 6
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
कार्मिक अधिकारी (PO) 15
वेतनमान :
मैट्रिक्स लेवल-10 (56,100 - 1,77,500 रुपये) एवं अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के नियमानुसार देय होंगे।
4 of 6
आयु सीमा : (01.07.2019)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 6
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका
- फोटो : pti
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।