फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 68500 शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

Sun, 08 Jul 2018 11:34 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्यमुक्ति प्रमाणपत्र लेने बीएसए कार्यालय पहुंची अध्यापिकाएं
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव डॉ प्रभात कुमार ने 68500 शिक्षकों की भर्ती इस साल अगस्त में शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लिखित परीक्षा का परिणाम अगस्त के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद भर्ती प्रकिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में जूनियर शिक्षक संगठन की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कार्यभार संभालने के तीसरे दिन ही वह विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री की प्राथमिकता पर है। साथ ही उन्होंने अगस्त में 68500 शिक्षकों की भर्ती का भी ऐलान किया। उन्होंने 12460 शिक्षक भर्ती में आ रही दिक्कतों और कोर्ट में चल रहे मामले की भी विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

3 of 4
assistant teachers
डॉ प्रभात कुमार ने निर्देश दिया है कि जुलाई महीने से ही यूनिफॉर्म और किताबें स्कूल में पहुंच जानी चाहिए। किताबों का पूरा सेट बच्चों को एक साथ बांटा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी यूनिफॉर्म का पैसा केंद्र सरकार ने जारी नहीं किया है जबकि राज्य सरकार के बजट से गरीब लड़कों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म का पैसा जिलों को भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

4 of 4
डॉ प्रभात कुमार के इस निर्देश के बाद से शिक्षा जगत में काफी खुशनुमा माहौल बना हुआ है। शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को अब एक नई राह दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की इस भर्ती से पढ़ाई के क्षेत्र में बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें