फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Govt Jobs: यूपी में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 21 Dec 2025 01:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के विभिन्न विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
UP Recruitment 2025:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड समेत कई संस्थानों ने लेखपाल, पुलिस, लेक्चरर, शिक्षक और प्रशिक्षु पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के तहत हजारों रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में जारी रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
UPSSSC Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

यूपी लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर होगी। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा पास की हो। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की 1,352 नौकरियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें। 

4 of 7
UP Police - फोटो : freepik

यूपी पुलिस एसआई-एएसआई के 537 पद

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

पॉलिटेक्निक लेक्चरर की 513 नौकरियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती 2025–26 के तहत 513 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग, तकनीकी, वास्तुकला और गैर-इंजीनियरिंग विषयों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 9 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

बीएचयू में स्कूल टीचिंग के 55 पद

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्कूलों में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए कुल 55 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बीईएल गाजियाबाद में 174 वैकेंसी

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), गाजियाबाद ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा प्रशिक्षु पदों के लिए कुल 174 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें 84 ग्रेजुएट और 90 डिप्लोमा प्रशिक्षु पद शामिल हैं। ग्रेजुएट प्रशिक्षु के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, जबकि डिप्लोमा प्रशिक्षु के लिए 30 दिसंबर तय की गई है। स्नातक प्रशिक्षु पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में BE/B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें