फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: 12वीं में है आर्ट्स तो इन कोर्सेज में बना सकते हैं सुनहरा भविष्य

Fri, 10 Apr 2020 12:08 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
कोरोना वायरस महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम देर से जारी होने की संभावना है। ऐसे में 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास पर्याप्त समय है, कि वे तय कर सकें की उन्हें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। साथ ही वो उन संस्थानों को लेकर भी आसानी से जानकारी एकत्र कर सकते जो उस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। साइंस के छात्रों के लिए बहुत से विकल्प होते हैं, परंतु कला वर्ग से 12वीं करने के बाद विद्यार्थीयों के पास कौन से कोर्स करने के विकल्प हैं, जिन्हें करने के बाद अच्छी जॉब मिल सके-

ग्राफिक डिजाइन:
अगर आप क्रिएटिव हैं और अपनी कल्पनाओं में रंग भरना चाहते हैं तो ग्राफिक डिजाइन कोर्स आपको मदद कर सकता है। आप इसमें एनिमेशन के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसमें 3 से 4 साल तक के स्नातक के कोर्स हैं साथ ही आप 1 से 2 साल का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।

लॉ कोर्सेज:
यदि आपको कानूनी दांव पेच पसंद हैं और आप अपना भविष्य लॉ के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं तो आप 12वीं के बाद 5 साल का बीएएलएलबी कोर्स कर सकते हैं। पहले आप स्नातक के बाद एलएलबी कर सकते थे। जिसमें 6 साल का समय लगता था। परंतु अब आप 12वीं के बाद सीधे इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

मैनेजमेंट कोर्सेज:
कला वर्ग से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसमें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट जैसे डिग्री कोर्स हैं साथ ही आप रीटेल मैनेजमेंट जैसे डिप्लोमा कोर्स कर के भी आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें  - UP Board 2020: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की ये स्ट्रीम दिला सकती है सरकारी नौकरी, बेहद कम छात्रों को है जानकारी
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें