Bank of Maharashtra recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए गुरुवार, 13 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II के लिए हैं।