फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पाना चाहते हैं तो ये छह टिप्स आएंगे आपके काम

Wed, 25 Mar 2020 04:16 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आज की प्रतिस्पर्धा वाले दौर में नौकरी पाना आसान नहीं है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोग भी नई जगह के जाने के लिए कोशिश करते रहते है। फ्रेशर्स हो या पहले से नौकरी करने वाले दोनों ही स्थितियों में नई जगह नौकरी कैसे मिले इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। कई प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती है! इसके लिए आपको कई और चीजों पर भी ध्यान देना होता है - 

यदि आपका लक्ष्य आपकी काबलियत के अनुसार नौकरी पाना है, तब आप अकेले नहीं हैं। हर चार में एक से ज्यादा कर्मचारियों (29%) ने यह कहा है कि वे नौकरी तलाश रहे हैं, जबकि वे पहले से नौकरी कर रहे थे और 78% ने सूचित किया कि निकट भविष्य में यदि सही अवसर मिलता है, तो वे नई नौकरी करना पसंद करेंगे। यह परिणाम वर्ष 2019 में करियर बिल्डर नामक वेबसाइट द्वारा कराये एक सर्वे में सामने आया था। एक उपयुक्त अवसर के लिए अपने आपको सही स्थान पर रखें। आपको चाहिए कि आप अभी से इसकी शुरुआत कर दें।
विज्ञापन

2 of 7
रिज्यूम में सुधार के बजाय नेटवर्किंग का रखें ध्यानः 
  • नौकरी चाहने वालों के लिए सबसे अधिक उपयोगी बात यह है कि वे अपने रिज्यूमे में, दस्तावेजों में और लिंक्डइन प्रोफाइल पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं। और हां कुछ भी नई खासियत या नया कार्य आपने किया हो या नई शिक्षा ली हो, तो उसे तुरंत ही अपने हिसाब से अपडेट करते रहें, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों से बातों पर ध्यान केंद्रित करें और अपने आप को सभ्य दिखाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 7
  • अपने दोस्तों, पूर्व सहकर्मियों, सहपाठियों, परिवारिक दोस्तों, ऐसे व्यक्ति जो या तो करियर एडवाइज देते हों या अच्छे गुरु या विशेष क्षेत्र के कार्यों की अच्छी जानकारी रखते हों उनसे बात करें और अपने कार्यानुभव बताएं। यह भी बताएं कि यदि आपको अवसर मिले तो आप सबसे पहले क्या करना चाहेंगे। उनसे यह पूछे कि यदि आप मेरा साक्षात्कार लेते, तो मुझमें क्या चाहते? मुझे अपने आपको किस प्रकार प्रदर्शित करना चाहिए? और अपने आपको प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने के लिए मुझको क्या करना चाहिए?

4 of 7
ऐसे संस्थानों की सूची बनाएं जहां आप काम करना चाहते हैं: 
  • एक योजना बनाकर नौकरी खोजना आपके लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के विकल्प दे सकता है और यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। जॉब टार्गेट को पहचानें। जहां नौकरी की संभावना हो ऐसे स्थानों की जानकारियां जुटाएं, और फिर 25-35 ऐसी कंपनियों की एक सूची तैयार करें, जहां आपके मुताबिक पदों पर कर्मचारियों की भर्ती हो और आप वहां कार्य करने के इच्छुक हों। पूर्व कार्पोरेट नियोजक और ब्रीफकेस कोच के संस्थापक सराह जोन्सन के अनुसार, "जब आप ऐसी कंपनियों की सूची तैयार कर लें तो अपने टार्गेट क्षेत्र बनाएं। अपना समय ऐसे पहचान वाले व्यक्ति को खोजने में लगाए जो आपके संपर्क में हों और वहां कार्यरत हों।" 
विज्ञापन

5 of 7
जॉब हंटिंग का समय निर्धारण करें और उसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें: 
  • नौकरी खोजने के लिए समय निर्धारित कर लें। इस समय पर अन्य कोई कार्य न करें और लगन से नौकरी की तलाश करें। इस समय पर अपने परिवार अथवा दोस्तों से यह सुनिश्चित करें कि वे आपसे संबंधित कोई भी कार्य या अन्य गतिविधियां उस निर्धारित समय के अतिरिक्त समय पर रखें। इस समय पर न किसी ई-मेल का जवाब दें और न ही इस समय को सोशल मीडिया पर या फोन पर बात न करें। यदि आपको इस विशेष समय में किसी अन्य कार्य को करना पडे, तो फिर से ऐसे नए समय का निर्धारण करें, जब आप नौकरी खोज सकें। 
विज्ञापन

6 of 7
अपनी पसंदीदा नौकरी को ही खोजें: 
  • आप अपने जीवन में आगे क्या करना चाहते हैं इस बात को पहले निधारित करें। ऐसे युवा जो भविष्य को लेकर सुनिश्चित नहीं होते वे नौकरी खोजने में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। विशेष प्रकार की नौकरी की खोज में यह आवश्यक हो जता है कि उस नौकरी की आवश्यकता आपमें और आपके रिज्यूमे में दिखाई दे रही हो। यहां तक कि आपके रिज्यूमे की हैडलाइन में भी इसका उल्लेख होना चाहिए, जिससे नियोक्ता अथवा हायरिंग मैनेजर आपको आसानी से पहचान सकें। इस तरह से आप आसानी से आवेदकों की नियुक्ति प्रकिया को भी ट्रेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑनलाइन वेबसाइटों और सोशल साइटों का भी लें सहाराः 
  • दिन-प्रतिदिन डिजिटिलाइज होते आज के दौर में आप अपने आपको तकनीकी साधनों से अलग नहीं रख सकते, और वो भी तब जब आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश हो। ऑनलाइन ऐसी अनेक वेबसाइटे हैं, जो आपको आपकी ड्रीम जॉब ढूंढने में बहुत मददगार हो सकती हैं। आपको इन वेबसाइटों पर जाकर रजिस्टर करना होता है। और यह आपकी इच्छा और नियोक्ता की आवश्यकता के अनुसार आपका जॉब मैचिंग आपको ई-मेल, फोन से मैसेज अथवा कॉल इत्यादि से बताती रहती हैं। नया वर्ष एक अच्छा मौका होता है, जब आप करीबी रिश्तों और सार्थक संपर्कों को बढ़ा सकते हैं। यदि आप इस 2020 में अपने करियर को और विस्तार देना चाहते हैं, तो आपके लिए अपने वर्तमान संपर्कों की जांच एवं यादों को तरोताजा करना आवश्यक हो जाता है। यह जांच व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों प्रकार से हो सकती है। आप ऐसे अवसरों की पहचान लगातार करते रहें, जो आपके करियर विकास में आपकी सहायता करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें