आज की प्रतिस्पर्धा वाले दौर में नौकरी पाना आसान नहीं है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोग भी नई जगह के जाने के लिए कोशिश करते रहते है। फ्रेशर्स हो या पहले से नौकरी करने वाले दोनों ही स्थितियों में नई जगह नौकरी कैसे मिले इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। कई प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती है! इसके लिए आपको कई और चीजों पर भी ध्यान देना होता है -
यदि आपका लक्ष्य आपकी काबलियत के अनुसार नौकरी पाना है, तब आप अकेले नहीं हैं। हर चार में एक से ज्यादा कर्मचारियों (29%) ने यह कहा है कि वे नौकरी तलाश रहे हैं, जबकि वे पहले से नौकरी कर रहे थे और 78% ने सूचित किया कि निकट भविष्य में यदि सही अवसर मिलता है, तो वे नई नौकरी करना पसंद करेंगे। यह परिणाम वर्ष 2019 में करियर बिल्डर नामक वेबसाइट द्वारा कराये एक सर्वे में सामने आया था। एक उपयुक्त अवसर के लिए अपने आपको सही स्थान पर रखें। आपको चाहिए कि आप अभी से इसकी शुरुआत कर दें।