फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल के पहले महीने हजारों सरकारी नौकरियां, रेलवे सहित इन महकमों में भर्तियां; देखें लिस्ट

Wed, 01 Jan 2025 02:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

January 2025 Jobs: जनवरी में कई बड़ी भर्तियों की शुरुआत होने वाली है। इसके अलावा, कई चल रही भर्तियों में आवेदन करने की अंतिम तिथि भी जनवरी में निर्धारित हैं। ऐसे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास सुनहरा अवसर है।
 
विज्ञापन
1 of 7
जनवरी में रेलवे सहित कई विभागों में नौकरी पाने का शानदार अवसर! - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
New Year 2025: नए साल की शुरुआत आज से हो चुकी है। साल के पहले महीने में कई अहम और बंपर भर्तियों की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही कई अहम भर्तियों की आवेदन विंडो भी इसी महीने बंद होने वाली हैं। इसमें रेलवे की ग्रुप डी, सीबीएसई, एसबीआई सहित विभिन्न भर्तियों का नाम शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 7
RRB Group-D Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

RRB Railway Group D Vacancy: रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 32 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए भर्ती शुरू करने की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। रेलवे के ग्रुप-डी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने कक्षा 10 उत्तीर्ण की हो या एनसीवीटी से राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) प्राप्त किया हो।
विज्ञापन

3 of 7
DSSSB PGT Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

DSSSB PGT Recruitment 2025: पीजीटी शिक्षक के 432 पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 400 से अधिक पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से चालू होगी और 16 फरवरी तक चलेगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा ले सकता है।

4 of 7
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

RPSC Senior Teacher Recruitment: राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के 2,129 पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू सहित कुल आठ विषयों के लिए वरिष्ठ शिक्षक के 2,129 पदों पर भर्ती निकाली है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2025 रात्रि 12 बजे तक है।
विज्ञापन

5 of 7
SBI Clerk Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SBI Clerk Recruitment Last Date: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट के करीब 14 हजार पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
SBI PO Recruitment 2024, एसबीआई में 600 पदों पर भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SBI PO Recruitment Last Date: एसबीआई पीओ भर्ती लास्ट डेट

भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 600 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2025 है। ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती (BOB SO Recruitment) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

BOB SO Recruitment Last Date: बैंक ऑफ बड़ौदा विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती की अंतिम तिथि

बैंक ऑफ बैड़ौदा ने विशेषज्ञ अधिकारी के 1,267 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2025 है। यह भर्ती स्नातक अभ्यर्थियों के लिए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें