शिक्षक भर्ती 2021
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में कुल 5704 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 26 मार्च से शुरू होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए गणित के 1783, संस्कृत के 695, सामाजिक विज्ञान के 493, विज्ञान के 446, हिंदी के 348 और अंग्रेजी के 40 रिक्त पदों पर चयनित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे यह प्रक्रिया 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अंतिम तिथि 7 मई और डिपार्टमेंट द्वारा अंतिम सूची तैयार करने की तिथि 23 मई निर्धारित की गई है।