कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर चुका है। 21 जून 2019 को परिणाम जारी किये गये थे। 5 लाख 34 हजार 052 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 4 लाख 65 हजार 632 पुरुष और 68 हजार 420 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अब बारी है फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए ये दोनों टेस्ट आयोजित किये जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग जल्द इन दोनों परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करेगा। वैसे, अगले महीने से फिजिकल टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है।
लेकिन आपको इसके लिए पहले से तैयार रहना होगा। इसलिए, यहां हम आपको बता रहे हैं कि फिजिकल टेस्ट किस तरह का होगा और इसमें अभ्यर्थियों को क्या करना होगा...