फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC के जरिए 1330 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती, बढ़ी आवेदन की तिथि

Tue, 03 Apr 2018 04:32 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में सब इंस्पेक्टर के लिए बंपर भर्ती करने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों में सब इंस्पेक्टर के 1330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल में अब उम्मीदवार 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन के लिए अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई थी। आयोग की ओर से सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रथम प्रश्नपत्र के लिए कंप्यूटर बेस्ड (ऑनलाइन) परीक्षा 4 से 10 जून के बीच कराई जाएगी। प्रथम प्रश्नपत्र में सफल छात्रों की दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा एक दिसंबर को होगी। आवेदकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक तय की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
एसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति में दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पुरुष के लिए कुल 97 पद घोषित किए गए हैं।  इसमें 86 सभी के लिए और 11 पूर्व सैनिकों के लिए शामिल हैं। दिल्ली पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर के लिए 53 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सीआरपीएफ में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 274 पद, पूर्व सैनिकों के लिए 27 पद,  बीएसएफ में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 508 पद, पूर्व सैनिक के लिए 51 पद, आईटीबीपी में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 85 पद, पूर्व सैनिक के लिए 8 पद, एसएसबी में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 206 और पूर्व सैनिक के लिए 21 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें