फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: 12वीं पास के लिए 4 हजार से ज्यादा नौकरियां, 19 दिसंबर तक करें आवेदन

Wed, 16 Dec 2020 04:18 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media
SSC CHSL Recruitment 2020: अगर आप बारहवीं पास हैं, तो संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है और अब अभ्यर्थी 19 दिसंबर तक एसएससी सीएचएसएल नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां क्लिक करके पढ़ें और कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी ( SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है, जिसके जरिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। SSC CHSL 2020 Tier -1 परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक होगी।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : भारतीय तटरक्षक बल में 25 वैकेंसी, यहां करें आवेदन


 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
महत्वपूर्ण जानकारी
-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 दिसंबर
-ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 21 दिसंबर
-ऑफलाइन चालान भरने के लिए अंतिम तिथि : 23 दिसंबर 
-चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि : 24 दिसंबर
-कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर- I): 12 से 27 अप्रैल

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं 4 हजार से ज्यादा पटवारी की भर्तियां, आप भी कर सकते हैं आवेदन


 
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का बारहवीं पास होना अनिवार्य है। इस साल कुल 4726 रिक्तियां हैं, जिसमें LDC / JSA / JPA के लिए 158, PA /SA के लिए 3181 और DEO के पदों के लिए सात रिक्तियां शामिल हैं। इन नौकरियों में चुने जाने वाले अभ्यर्थियों का वेतनमान अलग-अलग है। लोअर डिवीजन क्लर्क  / जूनियर सचिवालय सहायक पद पर चुने जाने वाले अभ्यर्थी को वेतन स्तर -2 (19,900-63,200 रुपये) का वेतन मिलेगा। पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट पद पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को  25,500 रुपये -81,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें