फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियां, आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर

Thu, 10 Dec 2020 03:58 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी
SSC CHSL 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कुल 4726 पदों पर भर्तियां करेगा। आयोग ने भर्तियों की पूरी जानकारी जारी कर दी है। कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 (CHSL) के जरिए केंद्रीय  विभागों में डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO), लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (JSA) और पोस्टल असिस्टेंट (PA) के विविध पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के विवरण के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जरूर विजिट करें।

 
विज्ञापन

2 of 5
जॉब्स - फोटो : Social Media
15 दिसंबर को आवेदन की आखिरी तारीख
इन सभी पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में 15 दिसंबर 2020 से पहले अपना आवेदन कर लें। आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। SSC CHSL 2020 परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक प्रस्तावित है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरियां
जानिए, पदों का विवरण
SSC CHSL 2020 भर्ती परीक्षा के जरिए एलडीसी-जेएसए में 1538 पदों पर भर्ती होगी। पीए और एसए पदों पर 3181 भर्तियां होंगी। वहीं, डीईओ के 7 पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ब्यूरो ऑफ रिसर्च डेवलपमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, सेन्ट्रल एडमिनेस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल, सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सीजीए, सीजीडीए, कस्टम व एक्साइज आदि विभागों में होंगी।

 

4 of 5
सरकारी नौकरियां
SSC CHSL 2020 परीक्षा के आवेदन की ऑनलाइन रसीद पाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2020 है। ऑफलाइन चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर रखी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें। इन सभी पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तक के युवाआवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरियां
इन सभी पदों पर वेतनमान अलग-अलग है। लोवर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट का पे लेवल -2 है, जिसमें अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये- 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं,  पोस्टल असिस्टेंट को पे लेवल -4 के हिसाब से वेतनमान मिलेगा, जो कि  25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच होगा। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर को भी लेवल -4 का वेतन मिलेगा जो कि  25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें