फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: 12वीं पास के लिए 4,893 पदों पर भर्तियां, सैलरी पैकेज नौ लाख से ज्यादा

Wed, 08 Jan 2020 11:52 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ssc chsl - फोटो : amar ujala
SSC Chsl Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) द्वारा वर्ष 2020 में संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL - Combine Higher Secondary Level) की भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2019 -20) के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ध्यान दें कि अब आयोग ने पदों की जानकारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 8
Job - फोटो : फाइल फोटो

SSC CHSL 2019-20 जरूरी तिथि-

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 3 दिसंबर 2019
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2020
  • SSC CHSL 2019 चरण 1 परीक्षा तिथि: 16 से 27 मार्च 2020
विज्ञापन

3 of 8
JOB

शैक्षिक योग्यता:

12वीं पास उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2019 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दिए लिंक से एसएससी सीएचएसएल 2019-20 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ अच्छी तरह पढ़ें। 

आयु सीमा -

उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। 

नोट- सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

4 of 8

कैसे करें आवेदन-

इच्छुक उम्मीदवार SSC CHSL 2019 भर्ती परीक्षा के लिए 3 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाने हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन का एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए संभालकर जरूर रखें। 
विज्ञापन

5 of 8

वेतनमान

  • लोअर डिवीजन क्लर्स / जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट - 19,900 से 63,200 रुपये तक
  • पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट - 25,500 से 81,100 रुपये तक
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर - 25,500 से 81,100 रुपये तक
पदों की संख्या बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों की इसकी जानकारी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए हजारों पद खाली, 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौका
विज्ञापन

6 of 8
पदों का विवरण- वर्गवार
  1. अनारक्षित- 2354 पद  
  2. एससी- 630 पद 
  3. एसटी- 386 
  4. ओबीसी- 1014 पद
  5. ईडब्ल्यूएस- 509
विज्ञापन

7 of 8
पदों का विवरण-
पदों की कुल संख्या- 4893
  • लोअर डिविजन क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट/जूनियर पासपोर्ट सहायक- 1269 पद
  • पोस्टल/शार्टिंग असिस्टेंट- 3598 पद
  • डाटा इंट्री आपरेटर- 26 पद 
  • 26 मंत्रालयों और विभागों के हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
ये भी पढ़ें : SSC CHSL 2019-20: भर्ती परीक्षा में हुआ बदलाव, जरूरी नोटिस जारी

एसएससी सीएचएसएल 2019-20 के लिए एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : स्नातकों को दिल्ली में मिल रही है सरकारी नौकरी, प्रोफेसर के पद खाली


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें