कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा टियर 2 के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीजीएल टियर 2 परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए आगे आपको सीधी लिंक भी दी जा रही है।
SSC CGL टियर 2 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार SSC CGL टियर 3 के लिए उपस्थित होंगे। SSC CGL टियर 2 2018-19 परीक्षा 11 सितंबर 2019 से 14 सितंबर 2019 तक आयोजित की गई थी। इसमें क्वांटिटेटिव एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन, स्टेटिस्टिक्स और जनरल स्टडीज से 500 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। टियर 2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की गई थी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 काटे गए।
SSC CGL टियर 2 परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : दी गई टियर 2 परीक्षा वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
सीधी लिंक से एएओ परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधी लिंक से जेएसओ परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधी लिंक से अन्य पदों के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।