फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसए भर्ती : समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्नातकों के लिए यहां निकलीं बंपर नौकरियां

Thu, 20 May 2021 05:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

समग्र शिक्षा अभियान ने 19 मई 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट samagrashiksha.ssagujarat.org पर एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से स्कूल शिक्षक के लिए 252 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। गुजरात में सरकारी भर्ती निकली है। यहां राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान यानी (SSA), गुजरात शिक्षक भर्ती 2021 के तहत अनुबंध के आधार पर स्कूल शिक्षकों के 252 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। 
समग्र शिक्षा अभियान ने 19 मई 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट samagrashiksha.ssagujarat.org पर एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से स्कूल शिक्षक के लिए 252 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। शिक्षकों की भर्ती 11 महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएगी। शिक्षकों की यह भर्ती छठी से आठवीं कक्षा के लिए की जाएगी। 
इनमें गणित विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंड के अनुसार योग्य हैं और नौकरी प्रोफाइल को उपयुक्त समझते हैं, वे 31 मई, 2021 से पहले नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विषयवार रिक्तियों की संख्या खबर में आगे दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
समग्र शिक्षा अभियान, गुजरात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय एकीकृत बीएड योग्यता / प्रारंभिक शिक्षा में चार वर्षीय बीईएलएड / चार वर्षीय बीएससी बीएड / चार वर्षीय बीए बीएड /  या चार वर्षीय बीकॉम की डिग्री हो। अथवा, आवेदक ने तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बैचलर ऑफ आर्ट्स - बीए / बैचलर ऑफ कॉमर्स - बीकॉम / बैचलर ऑफ साइंस - बीएससी / बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज - बीआरएस / बैचलर ऑफ सोशल साइंसेज - बीएसएससी और एक वर्षीय बीएड की हो। 
 
विज्ञापन

3 of 5
स्कूल टीचर - फोटो : file
विषयवार रिक्तियां
  • गणित विज्ञान    84
  • सामाजिक विज्ञान    84
  • भाषा    84
कुल    252

 

4 of 5
समग्र शिक्षा अभियान, गुजरात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चयन एवं आवेदन की प्रकिया 
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रिक्त पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 20 मई, 2021 को शुरू किया गया है और 31 मई, 2021 तक किया जाएगा। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। आवेदन से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना वेबसाइट samagrashiksha.ssagujarat.org पर पढ़ सकते हैं। चयन साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन आवेदन लिंक
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगे दिए गए लिंक से एसएसए, गुजरात द्वारा जारी 252 स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी समग्र शिक्षा अभियान (SSA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें