फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMP Kolkata Recruitment: एसएमपी में निकली भर्ती, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन

Sun, 11 Jun 2023 05:30 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SMP Kolkata Recruitment: श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी) कोलकाता ने प्रमुख पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एसएमपी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ उप मुख्य लेखा अधिकारी पद पर भर्ती होनी है। 
विज्ञापन
1 of 5
SMP Kolkata Recruitment Notification - फोटो : SMP Kolkata Website
SMP Kolkata Recruitment Notification: श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी) कोलकाता ने प्रमुख पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एसएमपी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ उप मुख्य लेखा अधिकारी पद पर भर्ती होनी है। इस संदर्भ में SMP की वेबसाइट smportkolkata.shipping.gov.in पर जाकर सभी जानकारी पढ़ सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 जुलाई, 2023 तक या उससे पहले पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
SMP Kolkata Recruitment 2023: एसएमपी के प्रमुख पद पर की जा रही हैं भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SMP Kolkata Recruitment 2023: एसएमपी के प्रमुख पद पर की जा रही हैं भर्ती

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (SMP) कोलकाता ने वरिष्ठ उप मुख्य लेखा अधिकारी पद पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी) कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट smportkolkata.shipping.gov.in के Job Openings सेक्शन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
SMP Kolkata Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : SMP Kolkata Website
SMP Kolkata Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए वेबसाइट से प्रपत्र निकलकर उसे भरकर पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन “वरिष्ठ उप मुख्य लेखा अधिकारी के पद के लिए आवेदन सचिव (स्वतंत्र प्रभार), एसएमपी, कोलकाता के नाम 15, स्ट्रैंड रोड, कोलकाता - 700001 पर भेजना होगा। 

4 of 5
SMP Kolkata Recruitment 2023: योग्यता और अनुभव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SMP Kolkata Recruitment 2023: योग्यता और अनुभव 

उम्मीदवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया या कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य होना चाहिए। उम्मीदवारों को वित्त, लेखा और औद्योगिक / वाणिज्यिक / सरकारी उपक्रम के क्षेत्र में 09 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SMP Kolkata Recruitment 2023: वेतन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SMP Kolkata Recruitment 2023: वेतन 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी) कोलकाता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ उप मुख्य लेखा अधिकारी पद पर चयन होने पर उम्मीदवार को 2 लाख 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें