फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment: एसबीआई में निकली भर्ती, जानें कब-कहां और कैसे चेक करें पात्रता और प्रक्रिया

Wed, 07 Jun 2023 07:43 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने बैंक के प्रमुख पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार  सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक / मुख्य प्रबंधक के पदों पर भर्ती होनी है।  
विज्ञापन
1 of 5
SBI Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala
SBI Recruitment 2023 Notification: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंक के प्रमुख पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक / मुख्य प्रबंधक के 19 पदों पर भर्ती होनी है। इस संदर्भ में बैंक की वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर एक जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Recruitment 2023: बैंक के प्रमुख पदों पर की जा रही हैं भर्ती - फोटो : Istock
SBI Recruitment 2023: बैंक के प्रमुख पदों पर की जा रही हैं भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने ने 19 प्रमुख पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट  bank.sbi/web/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों पर योग्यता और पदानुसार वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Recruitment 2023: आयु सीमा - फोटो : Istock

SBI Recruitment 2023: आयु सीमा


वहीं, आयु सीमा की बात करें तो सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 40 वर्ष तो अधिकतम 50 वर्ष होनी अनिवार्य है। सहायक महाप्रबंधक के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 35 वर्ष तो अधिकतम 45 वर्ष होनी अनिवार्य है। वहीं, मुख्य प्रबंधक के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष तो अधिकतम 40 वर्ष होनी अनिवार्य है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप SBI की अधिकृत वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाकर अधिसूचना देख एवं पढ़ सकते हैं।

4 of 5
SBI Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : Istock

SBI Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया


स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SBI Recruitment 2023: आवेदन शुल्क


इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य और EWS श्रेणी के आवेदकों को 750 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं, शेष सभी श्रेणी को इससे छूट दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें