फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs 2024: 7वीं पास को भी मिलेगी बैंक में नौकरी, सैलरी 30 हजार तक! पूरा विवरण पढ़कर फटाफट करें आवेदन

Sun, 08 Sep 2024 06:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank Jobs 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तालाश करे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। एसबीआई ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और चौकीदार/माली के पदों को भरने के लिए ये भर्तियां निकाली है।
विज्ञापन
1 of 6
CBI Recruitment 2024 - फोटो : ANI
Bank Jobs 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तालाश करे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। एसबीआई ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और चौकीदार/माली के पदों को भरने के लिए ये भर्तियां निकाली है।
विज्ञापन

2 of 6
CBI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (centralbankofindia.co.in) पर जाकर 15 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
CBI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
रिक्तियां
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 13 पद भरना है। इस अभियान के जरिए फैकल्टी के 3 पद, ऑफिस असिस्टेंट के 5 पद, अटेंडर के 3 पद और चौकीदार/माली के 2 पद भरे जाएंगे।

4 of 6
CBI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता
  • फैकल्टी पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर कौशल और स्थानीय भाषा में संवाद करने की क्षमता आवश्यक है।
  • ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास बीएसडब्ल्यू, बीए, बीकॉम या कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही एमएस ऑफिस, टैली और इंटरनेट का ज्ञान आवश्यक है।
  • अटेंडर के लिए 10वीं पास होना चाहिए और स्थानीय भाषा पढ़ने-लिखने में सक्षम होना चाहिए वहीं चौकीदार और माली के लिए 7वीं पास होने के साथ कृषि या बागवानी का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
CBI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
आयु सीमा
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन सभी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CBI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
सैलरी
इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अगल-अगल सैलरी दी जाएगी। फैकल्टी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 प्रति माह, कार्यालय सहायक पद के लिए वेतन 20,000 प्रतिमाह है, जबकि अटेंडर को 14,000 प्रतिमाह और चौकीदार/माली को 12 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें