फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: उत्तर प्रदेश में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां 700 से ज्यादा पद हैं खाली

Wed, 29 Jan 2020 11:23 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
UPPSC Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019-20 के तहत एक अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि यह भर्तियां सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों के लिए निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in या आगे दी गई विज्ञप्ति को जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 6
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
सहायक अभियंता (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/कृषि व केमिकल इंजीनियर) व अन्य पद

कुल पदों की संख्या : 712 पद

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 30 दिसंबर, 2019 
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 जनवरी 2020
विज्ञापन

3 of 6
आवेदन शुल्क :
  • अनारक्षित/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस - 225 रुपये
  • एससी/एसटी के लिए - 105 रुपये
  • दिव्यांग श्रेणी के लिए -  25 रुपये
  • भूतपूर्व सैनिक - 105 रुपये
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यताएं इस प्रकार हैं- 

किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। कृषि सेवा समूह ‘ख’ के लिए कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री होनी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नाेटिफिकेशन देखें।

4 of 6
इन विभागों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की भर्तियां-
  • इस आवेदन के तहत सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग, मंडी परिषद, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विकास, ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग सहित भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक निदेशक ब्वायलर, पंचायती राज विभाग में भर्तियां होगी। 
  • सबसे अधिक 171 पद सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता सिविल, 108 पद लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता सिविल, 73 पद सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता मैकेनिकल भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित जानकारी को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। भरे हुए आवेदन पत्र की फोटोकॉपी को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2020 है।

चयन प्रक्रिया :
आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लिखित परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : स्नातक हैं तो जल्द करें आवेदन, यहां असिस्टेंट कई पद हैं खाली
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें : Railway : रेलवे में लगातार हो रहीं बंपर भर्तियां, अब 10वीं पास के लिए 2792 पदों पर निकली नौकरी


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें