फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC ने मांगे हैं आवेदन, यहां पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पद हैं खाली

Fri, 31 Jul 2020 03:01 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
UKSSSC Recruitment 2020 –उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसके तहत   पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत अन्य सभी जानकारियां अच्छी तरह जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी को प्राप्त करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 27 जुलाई, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 31 जुलाई, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 14 सितंबर, 2020

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षिक योग्यता :  
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित कि गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                                 पदों की संख्या :      
 
पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर            कुल 158 पद

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/  पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

चयन प्रक्रिया : 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्टेनो / टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

ये भी पढ़ें : UK Board Result 2020: 12वीं पास युवाओं को UKSSSC दे रहा है नौकरी का बेहतरी मौका, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें