फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Govt Jobs: इस सप्ताह की टॉप सरकारी नौकरियां; बीएसएफ, एसएससी, जेपीजीटी और यूपीएससी में करें आवेदन

Tue, 30 Aug 2022 11:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri Top Govt Jobs: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
Top Govt Jobs Sarkari Naukri:  क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी की वैज्ञानिक अधिकारी पदों के लिए रिक्तियों से लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए भर्ती, सीमा सुरक्षा बल (BSF Jobs) और भारतीय सेना (Indian Army Recruitment) की भर्ती सहित और बहुत कुछ यहां उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Indian Army TES Recruitment: 12वीं पास हैं आवेदन के पात्र
भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। साथ ही योग्य होने पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। भारतीय सेना की सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC Stenographer Recruitment: ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर रिक्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 
 

4 of 6
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
BSF Head Constable Recruitment: 1312 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान 1,312 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
PG Teacher Recruitment - फोटो : Social Media
Jharkhand PGT Recruitment 3120 रिक्तियां  
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त, 2022 से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 265 बैकलॉग पद हैं और 2,855 नियमित पद हैं। जेएसएससी पीजीटी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
UPSC Recruitment (UPSC) की नौकरियां
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2022 है। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें