Indian Railway Recruitment 2019-20 : भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे, युवाओं के लिए रेलवे एक बेहतरीन मौका दे रहा है। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) द्वारा लगातार अलग-अलग पदों के लिए नौकरियां निकाली जा रही हैं और आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस बार दक्षिण पूर्वी रेलवे कि तरफ से कुल 1785 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03 फरवरी, 2020 है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।